Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: विधायक दल की बैठक कल, पटना से दिल्ली तक चल रहा वार्ताओं का दौर

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: पटना में आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता के दरबार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से इस बार का जनता दरबार थोड़ा अलग है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज इलाके में बनाया गया तीन अस्थायी थाने

पटना. मुहर्रम को लेकर पटना जिले में 28 स्थानों को संवदेनशील के रूप में चयन किया गया है. मंगलवार को कई जगहों से पहलाम व जुलूस निकाला जायेगा. खास कर सुल्तानगंज इलाके में तीन-चार पहलाम निकाले जायेंगे. इसे लेकर उस इलाके में तीन अस्थायी थाने बनाये गये हैं. जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व जवानों की तैनाती की गयी है. खास बात यह है कि मुहर्रम के जुलूस को आगे व पीछे से पुलिस स्कॉट करेगी.

विधायक दल की बैठक कल, पटना से दिल्ली तक चल रहा वार्ताओं का दौर

पटना. प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के मद्देनजर राजद विधायक दल की बैठक मंगलवार की सुबह 11 बजे होगी. यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर होगी.औपचारिक तौर पर बताया जा रहा है कि यह बैठक राजद के सदस्यता अभियान को लेकर है. अनौपचारिक सूत्र बताते हैं कि राजद अपने विधायक और विधान पार्षदों से पार्टी की रणनीति के संदर्भ में विमर्श करेगा. बता दें कि इस दौरान पटना से दिल्ली तक वार्ताओं का दौर चल रहा है.

मोतिहारी में जमीनी विवाद में चली गोली

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के पुरन छपरा बाजार में जमीनी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज थाना के मोहम्मदपुर मकसूदन निवासी राजेश पांडे और उनकी पत्नी अपनी पुरन छपरा शिवमन्दिर स्थित जमीन पर निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान करीब दो दर्जन लोग पहुंच उनके निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त करने लगे, जिसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए. इस दौरान चोट लगने से राजेश पांडे का सिर फट गया, जिसके बाद राजेश पांडे ने अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग कर दी.

मोबाइल छीनने में युवक को चाकू मारा

सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव के ब्रह्म बाबा के पास बदमाशों ने एक युवक को मोबाइल छीनने के दौरान चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घायल युवक बघौना गांव निवासी रघुवीर राय का पुत्र अनिल राय है.

बक्सर में स्कोर्पियो पलटने से 6 लोग जख्मी

बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कोर्पियो पलटने से 6 लोग जख्मी हो गये है. बक्सर के एनएच 84 पर धरहरा के पास गाड़ी पलट गयी. गाड़ी में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. सीवान, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई लखीसराय और बांका जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola