Bihar News Breaking: गोपालगंज में मां लक्ष्मी ट्रैवल्स बस से दो कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Bihar News Breaking LIVE: बिहार से जुड़ी छोटी-बड़ी पल-पल की खबरों को जानने के लिए ब्रेकिंग खबरों को पढ़ें prabhatkhabar.com पर
गोपालगंज में मां लक्ष्मी ट्रैवल्स बस से दो कार्टन विदेशी शराब बरामद,
गोपालगंज में मां लक्ष्मी ट्रैवल्स बस से दो कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही थी. वाहन जांच के दौरान कुचायकोट के बल्थरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की है.
पटना में नशे में धुत युवक-युवती होटल से गिरफ्तार
पटना में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी के दौरान नशे में धुत युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि की बात सामने आई है.
बांका में ब्लास्ट, पांच बच्चे की मौत
बिहार के बांका जिले में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है. इस हादसे मे पांच बच्चे की मौत होने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.
Bihar News बांका में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
पटना में बारिश ने बढ़ाई ठंड
बिहार की राजधानी पटना में आज शाम हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है. वहीं, नालंदा में भी हो रही तेज बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.
पटना: रुपये के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार ग्वालटोली मुहल्ला मे किराया के मकान मे रहने वाले 27 वर्षीय अमित कुमार उर्फ गोलू की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दिया गया है. बदमाशों ने बीच बचाव में आए गोलू के मामा श्रीकांत कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.
दानापुर: चोरों ने दुकान का शटर तोड़ उड़ाए 22 हजार नकद और 10 लाख की मोबाइल
पटना के दानापुर में बेखौफ चोरों ने मोबाइल दुकान के शटर के ताला तोड़कर 22 हजार रुपये व 10 लाख कीमत की मोबाइल फोन उड़ा दिए. थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए