Bihar Breaking News LIVE: पटना के बाढ़ में पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत
Bihar Breaking News LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने पटना में विधानसभा के बाहर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
नगर आयुक्त ने बादशाही पाइन का किया निरीक्षण
पटना नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर मॉनसून की तैयारियां की जा रही है. नाला उड़ाही के साथ जलनिकासी के लिए विशेष टीम को भी तैनात किया गया है. इसी क्रम में सोमवार को कंकरबाग अंचल क्षेत्रांतर्गत बादशाही पईन में, पईन के अवरूद्ध होने की सूचना प्राप्त होने पर नगर आयुक्त द्वारा बादशाही पईन का निरीक्षण किया गया.
पटना के बाढ़ में पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचला
बाढ़ के गुड़गुरिया मोहल्ला में सड़क किनारे बैठे लोगों को पिकअप वैन ने रौंद दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए.
समस्तीपुर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
बिहार के समस्तीपुर में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा. अब तक एक का शव बाहर निकाला गया.
पटना सिटी में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत के युवाओं के समर्थन में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा. यहां युवाओं ने कन्हैया कुमार के भाषण के दौरान उनका विरोध करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की.
भोजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली
भोजपुर जिले के जगदीशपुर में दबंगों ने जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पाँच लोगों को गोली मार दी है. घायलों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जमुई में ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या
जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. चरकापत्थर थाना के नेयाडीह गांव की घटना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए