Live Updates

Bihar News: सहरसा के स्वास्थ केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा किया जा रहा गंभीर मरीजों का इलाज

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: बिहार की ताजा और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com

विज्ञापन

सीबीएसइ के सभी स्कूलों को 28 फरवरी तक डाटा करना होगा अपलोड

पटना. सीबीएसइ के सभी स्कूलों को ओएसिस पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होगा. बोर्ड ने कहा है कि सभी स्कूल 28 फरवरी तक डाटा अपलोड करेंगे. बोर्ड ने कहा है कि हर साल स्कूलों को अपने डाटा ओएसिस पोर्टल पर अपलोड करने हैं. इसके बावजूद स्कूल में इसमें विलंब करते हैं. कुछ स्कूल डाटा अपलोड नहीं करते हैं. बोर्ड ने कहा है कि अगर फरवरी अंत तक स्कूल डाटा अपलोड नहीं करेंगे तो उनपर कार्रवाई की जायेगी.

मधुबनी में शिक्षक गिरफ्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आज समाप्त हो गयी. 10वीं बोर्ड परीक्षा का आज आखरी दिन रहा. इस दौरान मधुबनी में मैट्रिक परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले एग्जाम दे रहे युवक को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है.

पिता ने शराबी बेटे को करवाया गिरफ्तार

बिहटा में बुधवार को बिहटा पुलिस ने पिता की शिकायत पर एक शराबी बेटा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार शराबी की पहचान थाना क्षेत्र के अल्हनपुरा गांव निवासी बाबूनंद यादव के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है.

बोरे में बंद मिला महिला का शव

कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर चांदी पथ पर धनडीहा चमरटोली से दक्षिण बोरे में बंद महिला का शव मिला है. स्थानीय बच्चों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. प्रशिक्षु महिला अवर निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा.

टमाटर के विवाद में मारा चाकू, पटना रेफर

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र में टमाटर के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस मामले में एक पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष के एक युवक को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. शोर-गुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपित अपने परिवार संग वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा के नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां दो अलग अलग बच्चे के सिर का स्टीच करते दो सफाई कर्मी का वीडियो सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सिस्टम का पोल खोलकर रख दिया है. तस्वीर पर गौर करें तो यह तस्वीर है नवहट्टा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहां बे रोक टोक इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी स्टीच करते नजर आ रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola