Bihar Breaking News Live : बिहार के तीन मंत्री कोरोना पॉजिटिव, नहीं होंगे पीएम के कार्यक्रम में शामिल
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की राजनीतिक, आर्थिक, आपराधिक और अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
फरार चल रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी के भैरवस्थान पुलिस ने थाना क्षेत्र के रैयाम गांव से शराब मामले में फरार चल रहे तीन तस्कर को गांव से गिरफ्तार कर लिया. भैरवस्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि सभी शराब तस्कर पर थाना में प्राथमिकी दर्ज था. यह काफी दिनों से फरार चल रहा था.
देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी के अंधराठाढ़ी के रुद्रपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर नेपाली देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर महरैल गांव के कुसुम देवी बतायी गई है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि छापेमारी में 17 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
लालू प्रसाद पहले से काफी बेहतर हैं- शरद यादव
पटना. वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने 11 जुलाई को दिल्ली एम्स पहुंच कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की. दोनों समाजवादी नेताओं ने करीब पांच से दस मिनट चर्चा की. इसके ठीक बाद समाजवादी नेता शरद या यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि में कुशल क्षेम जानने एम्स पहुंचा. यह अत्यंत खुशी की बात है कि करोड़ों लोगों की दुआओं की बदौलत, वह अब पहले से काफी बेहतर हैं. वे रिकवर कर रहे हैं.
पुलिस ने किया 715 लीटर विदेशी शराब बरामद
सीवान जिले में पुलिस ने हरियाणा निर्मित 715 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. शराब तस्कर दो कार में लेकर पटना जा रहे थे. इसी दौरान मुफ्फसिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. पुलिस ने शराब बरामद कर लिया.
नाबालिग दलित से सामूहिक दुष्कर्म
समस्तीपुर- नाबालिग दलित से सामूहिक दुष्कर्म. गंभीर हालत में पीड़िता सदर अस्पताल में इलाजरत. विभूतिपुर क्षेत्र में 3 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी.
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज भी कोरोना संक्रमित
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. जयंत से पहले उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव संक्रमित हो चुके हैं. इस प्रकार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अब तक तीन मंत्रियों के शामिल नहीं होने की सूचना मिल रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए