Live Updates

Bihar Breaking News : ईद से पहले रिलीज हो जायेगा सभी शिक्षकों का वेतन

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: शिक्षा विभाग ने ईद से पहले प्रदेश के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की मंशा के मद्देनजर शिक्षकों को अप्रैल माह का वेतन जारी करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

ईद से पहले रिलीज हो जायेगा सभी शिक्षकों का वेतन

पटना. शिक्षा विभाग ने ईद से पहले प्रदेश के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने की मंशा के मद्देनजर शिक्षकों को अप्रैल माह का वेतन जारी करना शुरू कर दिया है. प्रदेश के 50 हजार से अधिक नियमित शिक्षकों और समग्र शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले ढाई लाख से अधिक शिक्षकों को वेतन जारी हुआ है. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक श्रीकांत शास्त्री के मुताबिक समग्र शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले शिक्षकों के लिए 9.91 अरब से अधिक राशि दिये गये हैं.

पटना हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी

पटना हाईकोर्ट ने एनएच 83 के निर्माण और विकास मामले पर की सुनवाई, जहानाबाद में किसानों को मुआवज़ा नहीं मिलने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी.

50 हजार का इनामी अपराधी घनश्याम मंडल हुआ गिरफ्तार

पूर्णिया से 50 हजार का इनामी अपराधी घनश्याम मंडल हुआ गिरफ्तार, मधेपुरा और पूर्णिया जिले में गंभीर मामले दर्ज, लंबे समय से फरार था धनश्याम.

कश्मीर में जमीन खरीदनेवाले आइएएस नवीन चौधरी के घर छापा

भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की टीम ने जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बिहार स्थित आवास पर छापेमारी की है. सीबीआई की टीम ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी के दरभंगा स्थित आवास पर यह छापेमारी की है.

छपरा में गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट

छपरा में गैस एजेंसी के कर्मचारी से 1 लाख 40 हजार की लूट. मुजफ्फसिल थानाक्षेत्र के बिशनपुरा के पास की घटना.

सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार

पटना में सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी साथ में रहे मौजूद.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola