Bihar Breaking News Live: लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी भी हैं साथ
Bihar Breaking News Live: बिहार की सियासत, शिक्षा, जॉब, क्राइम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ
लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार
राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हैं. सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी भी लालू से मिलने पहुंचे हैं. इस दौरान राबड़ी आवास पर राजद समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है.
ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली
बेऊर थाना अंतर्गत सिपारा इलाके में बुधवार सुबह ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने कोचिंग से घर लौट रही 15 वर्षीय प्रेमिका को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटनास्थल पर पहुंचे छात्रा के मौसा, मौसी ने अन्य लोगों की मदद से उसे एक निजी हॉस्पिटल ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है ��ि गोली नवम वर्ग की 15 वर्षीया छात्रा काजल के ही पूर्व प्रेमी ने ही मारी.
मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से शराब की खेप जब्त
बेगूसराय में बुधवार को पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब की खेप बरामद किया गया है. मौर्य एक्सप्रेस की बोगी संख्या डीवन से अंग्रेजी शराब की 750 एमएल की 17 बोतलें, 180 एमएल का 32 पीस ट्रेटा पैक एवं चार लीटर देसी शराब को लावारिस स्थिति में बरामद किया गया.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत
मोतिहारी के ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के सेनूवरिया गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव निवासी सियाराम दास के पुत्र कृष्णा दास (27) के रूप में हुयी है.
रोहतास जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्बारा सदर अस्पताल का आज औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य में त्रुटि पाए जाने पर दर्जनभर चिकित्सकों का वेतन पर रोक लगाने के साथ स्पष्टीकरण पूछा गया है. रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से सदर अस्पताल में बहुत से कार्य अपडेट किये गये है.
सारण में पेट्रोल पंप से आठ लाख रुपए की लूट
बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यह घटना मुजफ्फरपुर हाइवे पर घटी है. अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों द्वारा इस घटना का विरोध करने पर कर्मचारियों की जमकर पिटाई भी की गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए