Bihar Breaking News Live : पटना के खगौल में डेंगू का कहर, SHO सहित 5 पुलिसकर्मी बीमार
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
पटना के खगौल में डेंगू का कहर SHO सहित 5 पुलिसकर्मी बीमार
पटना के खगौल में डेंगू का कहर SHO सहित 5 पुलिसकर्मी बीमार हो गए हैं. सभी बीमार पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जमुई- तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो युवक जख्मी
जमुई में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त. हादसे में दो युवक जख्मी. सदर अस्पताल में दोनों भर्ती, दोनों लोग लखीसराय के रहने वाले हैं.
छपरा में ट्रैक्टर पलटने से 16 लोग घायल
छपरा में मूर्ति विसर्जन से लौटने के दौरान हादसा हुआ. यहां ट्रैक्टर पलटने से 16 लोग घायल हो गए. मकेर थाना के भाथा गांव के पास हादसा हुआ है. बांध पर ट्रैक्टर चढ़ाने दौरान हादसा हुआ.
गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, छोड़ा गया 3.35 लाख क्यूसेक पानी
गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. वाल्मीकि नगर बराज से 3 लाख 35 हजार 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को लेकर अलर्ट किया है. सदर प्रखंड के 6 पंचायतों में हाईअलर्ट है.
सहरसा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
सहरसा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, 22 मोबाइल फोन किया बरामद, डीएसपी इम्तियाज हाफिज ने दी जानकारी.
खगड़िया में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या
खगड़िया- गंगौर ओपी के बरैय गांव में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए