Bihar Breaking News Live: पुलिस मुख्यालय के पास तीन अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…
पुलिस मुख्यालय के पास तीन अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में बिहार पुलिस मुख्यालय के पास तीन अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली. दुकानदार का नाम उज्जल कुमार बताया जा रहा है. दुकानदार की हालत चिंताजनक बतायी जा रहा है.
उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंका पत्थर
उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला. आरा के जगदीशपुर के पास उपेंद्र कुशवाहा के काफिले में शामिल गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है.
उपेंद्र कुशवाहा कल करेंगे बड़ा राजनीतिक खुलासा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो पार्टी छोड़कर नहीं जायेंगे. वो कोई गाजर मूली नहीं हैं कि कोई उन्हें पार्टी से निकाल देगा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंगलवार को वो बड़ा राजनीतिक खुलासा करेंगे.
नालंदा में चेकिंग के दौरान ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
नालंदा में ड्रग्स का अवैध कारोबार काफी फल-फूल रहा है. हाल के ही दिनों में सोहसराय इलाके से ड्रग्स के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही भारी मात्रा में ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया था. आज फिर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ब्राउन शुगर के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
गोपालगंज में अंकित हत्याकांड के आरोपितों के घर चलेगा बुल्डोजर
गोपालगंज के अंकित हत्याकांड में कार्रवाई. पुलिस का 24 घंटे में सरेंडर का अल्टीमेटम. सरेंडर नहीं करने पर चलाया जाएगा बुल्डोजर. फरार 8 आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई. 27 जनवरी को बसडीला में हुई थी हत्या.
बड़हिया के खुटहा गांव से लपाता 14 वर्षीय बच्चे का शव हुआ बरामद
लाखीसराय के बड़हिया के खुटहा गांव से लपाता 14 वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है. सरस्वती पूजा के दिन से ही लापता था. सोमवार को गांव के समीप ही पुलिया के बालू के नीचे दबा हुआ शव मिला. आशंका जतायी जा रही कि बालू लदा ट्रैक्टर पलटा था, जिसके नीचे दब जाने से बच्चे की मौत हुई होगी. पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए