Live Updates

BSEB Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड इस दिन जारी करने वाला है मैट्रिक का परिणाम, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट biharboardonline.combiharboardonline.com

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board BSEB Matric Result 2021, biharboardonline.bihar.gov.in, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 LIVE: बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक (10th) परीक्षा 2021 के परिणाम रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे. बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने अभी नहीं मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं किया है, हालांकि अप्रैल के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की बात रही है. सूत्रों की माने तो 5 अप्रैल तक बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा.बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि टॉपर्स की सूची और सत्यापन की तैयारी 31 मार्च के बाद की जाएगी. कॉपियों का मूल्यांकन 12 से 24 मार्च तक पूरा किया गया था. बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था.

विज्ञापन

26 मार्च को जारी हुआ इंटर रिजल्ट, जानें कैसा रहा

बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है. आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.

ऐसे देखें रिजल्ट

Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर चमकता रिजल्ट अनुभागों पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Board 10th Result 2021 लिखा हो.

लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.

Bihar Board 10th Result 2021 को चेक करें और डाउनलोड करें.

2-3 दिनों में जारी होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 (Bihar Board Matric Result 2021) जारी होने की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 2-3 दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.

इतने छात्रों ने दिया एक्जाम

बिहार बोर्ड (Bihar Board) के लगभग 17 लाख (16.84 लाख) छात्रों को अपने 10वीं के परिणामों का इंतजार है.इनमें 837803 छात्राएं और 846663 छात्र शामिल हैं. मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी 2021 के बीच करीब 1525 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई थी.

परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

बिहार में इंटर परीक्षा (Bihar Inter Result) के परिणाम जारी करने के बाद अब मैट्रिक के परीक्षार्थी भी अपने रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासकर बोर्ड अध्यक्ष की ओर से अप्रैल के पहले सप्ताह में इसके जारी होने की बात कहे जाने के बाद परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ती जा रही है. उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट (

Bihar Matric Result) जारी हो सकता है.

तैयार हो रही है टॉपर्स की लिस्ट

बोर्ड की 10वीं परीक्षा के नतीजे जल्द आने की उम्मीद है बोर्ड टॉपर्स लिस्ट तैयार हो रही है. इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी 2010 के बीच आयोजित की गई थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola