Bihar Bhumi: अब घर बैठे करा सकेंगे जमीन के लगान का भुगतान, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Nov 2024 5:58 PM

विज्ञापन

Bihar Bhumi: जमीन के लगान की राशि का भुगतान करना अब आसान हो गया है. आइये जानते हैं कैसे आप घर बैठे इस काम को कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: अब जमीन के लगान का भुगतान करने के लिए आपको ऑफिसों का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा. अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में आप ऑनलाइन तरीके से इसका चालान जमा कर सकते हैं. यह काम करने के लिए सबसे पहले आपको https://biharbhumi.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ‘भू-लगान’ पर क्लिक करना है, जिसके बाद registered User को अपने मोबाइल नंबर से आईडी को लॉगिन करने का ऑप्शन दिखेगा. लेकिन आप अगर नए यूजर हैं, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.

लगान भुगतान करने की प्रक्रिया

लॉगिन के बाद लगान ‘भुगतान करें’ पर क्लिक करना होगा. यहां आप जिस जमाबंदी का लगान भुगतान करना चाहते हैं उस जमाबंदी का जिला, अंचल, हलका, मौजा, रैयत नाम, खाता, खेसरा, जमाबंदी संख्या को भरकर जमाबंदी पंजी के पेज को खोलें. इसके बाद जमाबंदी के आगे दिये गये बटन पर क्लिक करें. फिर जमाबंदी और लगान से जुड़ी सभी सूचनाएं और बकाया राशि स्क्रीन पर आ जाएगी. इसके बाद आप भुगतान कर सकते हैं.

ऑनलाइन माध्यम से भू-लगान के सफल भुगतान के बाद लगान रसीद आपको मिल जाएगा. किसी भी तरह की समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18003456215 जारी किया गया है, जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Wedding card: शादी कार्ड में दिया अनोखा संदेश, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की अच्छी पहल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन