Bihar News: बिहार के बेतिया में BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2023 2:31 PM
Bihar News: बिहार के बेतिया में BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का शव बरामद किया गया है. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रविवार रात से ही लापता थे.
Bihar News: बिहार के बेतिया में BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का शव बरामद किया गया है. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रविवार रात से ही लापता थे. परिजनों ने कहा है कि वह रविवार की रात दोस्त के घर रात का खाना खाने गए थे. वहीं सोमवार को BJP के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का शव बरामद किया गया है. गौरतलब है कि सोमवार को गन्ने के खेत से इनका शव मिला है.
मृतक माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो के निवासी स्वर्गीय बुधन भगत के पुत्र भुनेश्वर भगत हैं. मृतक की उम्र 60 साल थी. यह पिछले कई सालों से BJP से जुड़े हुए थे. वहीं मृतक के बेटे भुनेश्वर ने मृतक के दोस्त पर ही उनकी हत्या की गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे और मझौलिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगातार जुटी है. यह पूरा मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है. मामले में मृतक के बेटे ने जानकारी दी है कि उसके पिता अपने दोस्त के घर रात का खाना खाने गए थे, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे.
Also Read: Bihar News: बिहार के भोजपुर से पटना जा रही बैंड पार्टी से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, पांच की स्थिति गंभीर
मृतक का शव सोमवार को बरामद हुआ. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. परिजन का कहना है कि उन्होंने मृतक के दोस्त से मृतक के बारे में जानकारी ली थी. मृतक के दोस्त ने कह दिया था कि वह खाना खाकर घर के लिए निकल चुके है. वहीं मृतक का शव मिलने पर उसके परिजनों ने हत्या की संभावना जताई है. मालूम हो कि फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










