Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर उपद्रव, फतुहा व अरवल में एंबुलेंस पर हमला
Bihar Bandh Today Live: बिहार बंद के दौरान शनिवार को सूबे के कई हिस्सों में बंद समर्थकों ने उत्पात मचाया है. मुंगेर में बीडीओ की गाड़ी पर हमला किया गया वहीं तारापुर में सड़क पर उतरकर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है.
पटना में 86 लोग गिरफ्तार
हिंसक प्रदर्शन पर पटना प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 86 लोगों को अब तक किया गया गिरफ्तार. सात कोचिंग सस्थान के खिलाफ भी जांच जारी. जरुरत पड़ने पर इंटरनेट सेवाएं भी की जा सकती है बंद.
गया में पुलिस पर पत्थरबाजी
अग्निपथ योजना के विरोध में गया के गुरारू में प्रदर्शनकारियों का हंगामा. उपद्रवियों ने यहां आगजनी करते हुए पुलिसकर्मियों पर की पत्थरबाजी. रेल्वे स्टेशन पर भी प्रदर्शन जारी.
मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57 जाम
बिहार बंद समर्थकों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57 को जाम कर दिया है. बोचहां-मझौली में माले और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम किया है. शहर में भी आइसा-इनौस का जुलूस निकला है. इस दौरान पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद है.
सीतामढ़ी में बस पर हमला
बिहार बंद समर्थकों ने सीतामढ़ी में चकमहिला स्थित बस स्टैंड पर जमकर तोड़फोड़ किया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थर चलाकर बस की कांच को तोड़ डाला. मौके पर सदर एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा.
अरवल में एंबुलेंस पर हमला, मरीज घायल
बिहार बंद के दौरान अरवल में कुर्था अस्पताल से रेफर मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाने के दौरान उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया. जिससे एंबुलेंस चालक और मरीज गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. यह घटना पटना और अरवल की सीमा पर इमामगंज बाजार में हुआ है.
जमुई में पुलिस पर पथराव
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सोहजना मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है. हालांकि, इस दौरान पथराव में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए