CM Awas Yojana को लेकर बड़ा अपडेट! बिहार में दस गुना बढ़ाई गई आवासों की संख्या, जानिए डिटेल्स
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Nov 2024 10:10 AM
CM Awas Yojana: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास की संख्या दस गुना बढ़ा दी गयी है. योजना की स्वीकृति से लेकर चार बार आवास की संख्या बढ़ायी गयी. ग्रामीण इलाकों से आवास की मांग को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है.
CM Awas Yojana: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास की संख्या दस गुना बढ़ा दी गयी है. योजना की स्वीकृति से लेकर चार बार आवास की संख्या बढ़ायी गयी. ग्रामीण इलाकों से आवास की मांग को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है. योजना की स्वीकृति के समय वर्ष 2023-24 में मात्र 6560 आवास की स्वीकृति दी गयी. दूसरी बार 1759, तीसरी बार 27160 और चौथी बार 30234 आवास बढ़ाये गये.
अब कुल मिलाकर 65713 आवास की संख्या हो गयी है. इनमें 52540 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं. 11070 आवास का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है, जबकि 1584 आवास की अभी तक स्वीकृति नहीं दी जा सकी है. 97.64 फीसदी आवास ही स्वीकृत हुए हैं. 82.76 प्रतिशत आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है.
24 जिलों में सौ फीसदी आवास निर्माण पूर्ण
राज्यभर के 24 जिलों में सौ फीसदी आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. कटिहार, अररिया, पटना, खगड़िया, औरंगाबाद, किशनगंज, सीतामढ़ी, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, शेखपुरा और सुपौल में सौ फीसदी आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया गया.
कैमूर, लखीसराय, बांका, शिवहर, सारण, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, बक्सर, जमुई, बेगूसराय और मधुबनी में भी लक्ष्य का सौ फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. नालंदा में 664 समेत 1484 आवास अभी तक स्वीकृत ही नहीं हुए 65713 में 1484 आवास लगभग डेढ़ वर्षों में अभी तक स्वीकृत ही नहीं हो सके हैं.
Also Read: पटना के इन भवनों में ठहरना हुआ महंगा, अब आम लोगों को चुकाने होंगे चार गुने अधिक पैसे
सबसे ज्यादा नालंदा में 664 आवास स्वीकृत नहीं हुए
मुजफ्फरपुर में 44, गया में 49, गोपालगंज में 14, पूर्णिया में चार, मुंगेर में 41, सीवान में 22 और सहरसा में 24 आवास अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं. अरवल में 18, नालंदा में 664, नवादा में 31, समस्तीपुर में 325, भोजपुर में 18, रोहतास में 186, भागलपुर में 43, वैशाली में एक आवास अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं.
मुजफ्फपुर, शिवहर और गया में सबसे अधिक आवास अपूर्ण मुजफ्फरपुर में 2145, शिवहर में 866, गया में 828, सारण में 720 आवास का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है, जबकि गोपालगंज में 613, पूर्णिया में 538, मुंगेर में 490, सीवान में 409 और दरभंगा में 423 आवास अपूर्ण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










