भोजपुर में बड़ा हादसा, मॉर्निंग में पीरो-बिहिया पथ पर टहल रही महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 4 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2021 11:21 AM
Bihar road accident: घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को रौंदते हुए आगे निकल गई. घटना में चारों महिलाओं की मौत हो गई.
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. सुबह-सुबह रोड पर टहलने गई चार महिलाओं को एक स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही चार महिलाओं की मौत गई है. महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं.
जानकारी के अनुसार भोजपुर के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में शुक्रवार की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही थी. घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों महिलाओं को रौंदते हुए आगे निकल गई. घटना में चारों महिलाओं की मौत हो गई.
चारों महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की बतायी जा रही है. मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










