Bhojpuri Film : गुंजन सिंह और ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना का हुआ Photo Viral, दोनों कर रहे हैं ‘पैक-अप’

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Film : गुंजन सिंह और ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना का हुआ Photo Viral, दोनों कर रहे हैं ‘पैक-अप’

भोजपुरी के पॉपुलर स्टार गुंजन सिंह का इन दिनों सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है. एक तस्वीर में वे ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना के साथ तो दूसरी तश्वीर में अभिनेत्री अर्शिया के साथ नजर आ रहे हैं. ये फोटो फिल्म “पैक-अप” की शूटिंग के दौरान का है.

विज्ञापन

पटना. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार गुंजन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, उनकी एक नहीं दो- दो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. एक तस्वीर में वे ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टिना के साथ तो दूसरी तश्वीर में अभिनेत्री अर्शिया के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों तश्वीर लंदन की है. जहां उनकी नई भोजपुरी फिल्म “पैक-अप” की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है, यशी फिल्म्स-अभय सिन्हा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्माण पॉल कॉमर्स कर रही है. जबकि निर्देशक प्रेमांशु सिंह है.

गुंजन सिंह फोटो हो रहा है वायरल

वायरल तश्वीर में गुंजन सिंह गले मे बिहारी गमछा डाले ब्रिटिश अभिनेत्री क्रिस्टीना के साथ नजर आ रहे है. दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है. उनके फैन्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर को खूब शेयर भी किया जा रहा है. इसको लेकर गुंजन सिंह का कहना है कि यह फ़िल्म काफी रोचक है और इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा भी आ रहा है. क्रिस्टिना प्रतिभाशाली और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं. हम लोग सेट को खूब एंजॉय कर रहे हैं. उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री और यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आने वाली है.

undefined
ये हैं मुख्य कलाकार

गुंजन सिंह तस्वीरों में एक तस्वीर अर्शिया के साथ भी है. जिसमे वे दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं. फोटोज के सामने आते ही फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस फ़िल्म में गुंजन सिंह, क्रिस्टिना, अर्शिया के अलावा अयाज खान, आदित्या ओझा, अंशुमान सिंह, सूर्या त्रिवेदी, हर्षिता कश्यप, निकिता जायसवाल, करिश्मा सैनी, कोमल सोनी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह, डीओपी बासु हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन