प्रेमिका के परिजनों ने बेटी के सहपाठी छात्र को घर बुलाकर मार डाला, छात्रा के माता-पिता समेत सात गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 9:43 AM
आरा : भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र (15) के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर […]
आरा : भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र (15) के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में कराया गया.
पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे. उन्होंने बताया कि छात्र वेलेंटाइन डे के दिन से ही लापता था, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था, जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया. एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी सहपाठी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव की एक नहर से शव को बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










