मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गड़हनी : जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड के भेड़री गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. गड़हनी से भेड़री तक रोड व रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है. पुल-पुलियाें को पेंट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के लिए दो-दो हेलीपैड बनाये जा रहे हैं. जल-जीवन-हरियाली के तहत वहां […]
विज्ञापन
गड़हनी : जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड के भेड़री गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. गड़हनी से भेड़री तक रोड व रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है. पुल-पुलियाें को पेंट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के लिए दो-दो हेलीपैड बनाये जा रहे हैं.
जल-जीवन-हरियाली के तहत वहां बने चारों तालाब, पॉली हाउस में लगे जरबेरा फूल, हाइब्रिड अमरूद, अंजीर, लीची, आम सहित सभी पेड़ों को सजाया व सवांरा जा रहा है. दिन-रात प्रखंड से लेकर जिला के पदाधिकारियों का वहां आना-जाना लगा रहता है. वहीं, पोली हाउस के मालिक कांति किरण ने कहा कि आज तीन वर्षों का मेहनत सफल होनेवाला है कि मुख्यमंत्री हमारे फॉर्म में आ रहे है.
वहीं, कांति किरण ने कहा कि जब मैं यहां आकर इस बंजर जमीन पर पॉली हाउस व फॉर्म बनाया, तो लोगों ने बहुत तंग किया व कहते थे कि ये औरत पागल हो गयी है, जो यहां आकर पूंजी फंसा रही है, लेकिन मैं हिम्मत नहीं हारी व यहां सारा कुछ सफलता पूर्वक कर लिया और उसी का नतीजा है कि आज मुख्यमंत्री जल-जीवन- हरियाली कार्यक्रम के तहत हमारे फॉर्म को ही चुना व मैं धन्य हो गया. निरीक्षण एसडीएम अरुण प्रकाश, डीआरडीए प्रमोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शंभुनाथ त्रिपाठ, डीएफ़ओ,उद्यान पदाधिकारी कृष्ण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










