पति-पत्नी व सास-बहू के विवाद में अखाड़ा बना रहा पुलिस थाना परिसर

आरा : बिहार में आरा के बिहिया थाना परिसर गुरूवार को पति-पत्नी व सास-बहू के विवादों में काफी देर तक अखाड़ा बना रहा. इस दौरान दोनों ही मामलों में लोगों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगायेजाते रहे, जिससे काफी देर तक थाना परिसर में असमंजस की स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार सबसे पहले थाना परिसर […]
आरा : बिहार में आरा के बिहिया थाना परिसर गुरूवार को पति-पत्नी व सास-बहू के विवादों में काफी देर तक अखाड़ा बना रहा. इस दौरान दोनों ही मामलों में लोगों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगायेजाते रहे, जिससे काफी देर तक थाना परिसर में असमंजस की स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार सबसे पहले थाना परिसर में पति-पत्नी पहुंचे. पत्नी का आरोप था कि उसके पति का दूसरी महिला से अफेयर चला रहा है, जिससे वह उसका ख्याल नहीं रख रहा है. इससे घर में रोजाना कलह हो रहा है.
मामले में पति व पत्नी दोनों ही अपना पक्ष रख रहे थे. इसी बीच एक दूसरे मामले में सास-बहू थाने में आ धमकी. बहू का जहां आरोप था कि उसकी सास ने उसका जीना हराम कर रखा है. वहीं सास का कहना था कि उसने बहू की आंगनबाड़ी में नौकरी लगा दी और जरूरत पड़ने पर उसका पैर भी दबाती है. सास का कहना था कि उसकी बहू दिन भर दूसरे से फोन पर बातकरती रहती है और घर के कामों में रुचि नहीं लेती है. इस दौरान सास व बहू एक-दूसरे पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहीं. वहीं थानाध्यक्ष रामलखन प्रसाद ने दोनों को ही समझा-बुझाकर उन्हें घर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




