18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पीरो प्रखंड की सभी पैक्स के चुनाव परिणाम घोषित

पीरो : प्रखंड के 22 पैक्स के चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिये गये हैं. अधिकतर पैक्स अध्यक्ष के पदों पर पुराने पैक्स अध्यक्षों का कब्जा बरकरार रहा है. जबकि 22 में से छह पैक्स के अध्यक्ष पद पर नये चेहरों ने जीत दर्ज की है. पीरो बीडीओ मानेंद्र सिंह ने बताया कि […]

पीरो : प्रखंड के 22 पैक्स के चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिये गये हैं. अधिकतर पैक्स अध्यक्ष के पदों पर पुराने पैक्स अध्यक्षों का कब्जा बरकरार रहा है. जबकि 22 में से छह पैक्स के अध्यक्ष पद पर नये चेहरों ने जीत दर्ज की है. पीरो बीडीओ मानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रखंड के बचरी, भडसर, नारायणपुर, जमुआंव, कोथुआ और सुखरौली पैक्स के अध्यक्ष पद पर नये चेहरों ने जीत दर्ज की है. घोषित परिणामों के अनुसार खननीकला पैक्स अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार दुबारा चुने गये.

उन्होंने 778 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वद्वी संजय कुमार पांडेय को 114 मतों के अंतर से हराया. नायक टोला पैक्स के अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार सिंह ने 335 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सिंह को 60 मतों से पराजित किया. अमेहता पैक्स के लिए मुनीनाथ तिवारी ने 464 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी महावीर पांडेय को 201 मतों से पराजित किया. कातर पैक्स के लिए अर्जुन सिंह 817 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गये. उनके प्रतिद्वंद्वी पारसनाथ को 423 वोट मिले.

बचरी पैक्स के अध्यक्ष पद पर भुवनेश्वर राय निर्वाचित किये गये. उन्होंने 475 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र कुमार राय को 102 वोट से हराया. लहठान पैक्स के लिए रमेश सिंह 669 मत प्राप्त कर चुने गये. उन्होंने रमेश सिंह को 272 मतों से हराया. कोथुआ पैक्स के अध्यक्ष पद पर अशोक उपाध्याय चुने गये. उनको 283 मत मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार उपाध्याय को 253 मत हासिल हुए. तार पैक्स के अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार राय चुने गये.

उन्हें 484 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वद्वी विनय कुमार सिंह को 425 मत से ही संतोष करना पड़ा. नारायणपुर पैक्स के अध्यक्ष पद पर नये चेहरे के रूप में चितरंजन सिंह 500 वोट के साथ चुने गये. उनके प्रतिद्वद्वी अविनाश कुमार को 446 मत हासिल हुए. बराव पैक्स के लिए शिवजी सिंह निर्वाचित हुए उन्हें 359 मत मिले, जबकि यहां शारदा देवी को 265 वोट हासिल हुए. जितौरा पैक्स के अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह चुने गये, उन्हें 345 मत हासिल हुए, जबकि यहां वीरेंद्र कुमार सिंह को केवल 154 वोट मिले.

तिलाठ में सियाराम राय दुबारा अध्यक्ष चुने गये. उन्हें 353 मत हासिल हुए. सुखरौली पैक्स अध्यक्ष पद पर गुड्डू कुमार ने 487 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार सिंह को 177 मतों से पराजित किया. भडसर पैक्स के लिए विनय कुमार सिंह चुने गये. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जयनारायण चौधरी को 94 वोट से हराया. नोनार पैक्स के अध्यक्ष पद पर बाबूधन उपाध्याय दुबारा चुने गये. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरेंद्र कुमार को 42 मतों से पराजित किया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel