ePaper

तीन बच्चों के पिता पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमिका के साथ पहुंच गया ससुराल और फिर...

Updated at : 05 Dec 2019 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमिका के साथ पहुंच गया ससुराल और फिर...

भोजपुर : बिहारमें भोजपुर के बिहियामें तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग में तीन बच्चों के पिता संग फरार हो गयी. घटना को लेकर युवती के पिता द्वारा गत बुधवार को तीयर थाने में उक्त युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें उनकी पुत्री को […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहारमें भोजपुर के बिहियामें तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग में तीन बच्चों के पिता संग फरार हो गयी. घटना को लेकर युवती के पिता द्वारा गत बुधवार को तीयर थाने में उक्त युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया.

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीयर थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने पीरो पुलिस के सहयोग से बुधवार की देर शाम हीं त्वरित कार्रवाई कर युवक को हिरासत में लेते हुए युवती को बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार तियर थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव निवासी स्व. बिहारी साह का 30 वर्षीय पुत्र व तीन बच्चों का बाप सोनू साह गांव में ही अंडे की दुकान चलाता है. दुकानदारी को लेकर ऑटो द्वारा गांव से बिहिया आने-जाने के दौरान उसकी ऑटो से ही बिहिया पढ़ाई के लिए रोजाना जाने वाली कमरियांव की युवती से नैन लड़ गये. मोबाइल व सोशल मीडिया से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा.

इस दौरान दोनों ही गत 30 नवंबर को घर से भाग निकले. मजे की बात यह हुई कि युवक अपनी प्रेमिका को पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा स्थित अपनी ससुराल लेकर पहुंच गया और वहां से ही बाहर जाने की तैयारी करने लगा. पुलिस का कहना है कि इस कार्य में युवक की पत्नी ने भी दोनों का सहयोग किया. इस बीच बुधवार को युवती के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को पीरो पुलिस के सहयोग से पीरो नगर से बरामद कर लिया. तीयर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को उस वक्त बरामद किया गया, जब वे दिल्ली भागने के लिए घर से निकल चुके थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है तथा युवती का कोर्ट में 164 का बयान कराने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन