मो सुहैल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : नगर थाना क्षेत्र के रमगढ़िया मोड़ के समीप तीन दिन पहले हुई खुर्शीद कुरैशी के छोटे भाई सोनू कुरैशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मो सुहैल के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. इसकी गिरफ्तारी को लेकर नगर थाना पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया था. मंगलवार को कोर्ट […]
विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र के रमगढ़िया मोड़ के समीप तीन दिन पहले हुई खुर्शीद कुरैशी के छोटे भाई सोनू कुरैशी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मो सुहैल के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. इसकी गिरफ्तारी को लेकर नगर थाना पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया था. मंगलवार को कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया.
वारंट तामीला के बाद पुलिस कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है. बहुत जल्द इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की तैयारी को लेकर पुलिस जुट गयी है. कोर्ट के आदेश मिलते ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. इधर मोबाइल सीडीआर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
हालांकि फरार अपराधियों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. बता दें कि सोनू कुरैशी की हत्या के बाद उसके भाई अब्दुला कुरैशी के बयान पर दुधकटोरा निवासी मो सुहैल, मो सुहैब, आमीर, बब्लू तथा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुहैल के भाई सुहैब को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के बाद आक्रोशित लोग सुहैल के घर पर चढ़ कर बवाल मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके घर छापेमारी कर भारी मात्रा में कारतूस व हथियार भी बरामद किये. पुलिस ने सुहैल, आमीर व बब्लू को गिरफ्तार करने के लिए पटना से लेकर कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लगा. उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कोर्ट में आवेदन दिया गया. कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. कोर्ट का आदेश मिलते ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










