विधायक ने अग्रिम जमानत के लिए दिया कोर्ट में आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में विधायक अरुण यादव ने अग्रिम जमानत को लेकर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन दिया है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. इसको लेकर अरुण यादव के अधिवक्ता ने आरा सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए फाइल किया है. जिला […]
विज्ञापन
आरा : चर्चित सेक्स रैकेट के मामले में विधायक अरुण यादव ने अग्रिम जमानत को लेकर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन दिया है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. इसको लेकर अरुण यादव के अधिवक्ता ने आरा सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए फाइल किया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आवेदन को एडीजे वन सह पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है.
चूंकि संबंधित मामले में पॉक्सो कोर्ट में ही सुनवाई करने का प्रावधान है. ऐसे में शुक्रवार को सुनवाई की जायेगी. बता दें कि अरुण यादव के खिलाफ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. विधायक अरुण यादव का नाम आने के बाद उस समय से ही वह फरार चल रहे है.
ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गयी है. विधायक अभी तक फरार चल रहे हैं. ऐसी स्थिति में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इसको लेकर पुलिस की अलग- अलग टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. एसटीएफ की टीम भी लगातार छापेमारी में जुटी हुई है. बता दें कि इस मामले में अनिता देवी सहित चार के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




