स्वच्छता पखवारे के तहत स्वयंसेवकों ने की सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 103 वीं जयंती तथा महात्मा गांधी 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विवि इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत विवि के परिसर की सफाई की गयी. सफाई अभियान की शुरुआत वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से हुई. इस दौरान वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से […]
विज्ञापन
आरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 103 वीं जयंती तथा महात्मा गांधी 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विवि इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत विवि के परिसर की सफाई की गयी. सफाई अभियान की शुरुआत वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से हुई. इस दौरान वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल से लेकर विवि के मुख्य द्वारा तक सफाई की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने किया.
इस अवसर पर समन्वयक ने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें एमएम महिला कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, एचडी जैन कॉलेज तथा जगजीवन कॉलेज आरा के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाएं शामिल थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी प्रियदर्शनी, आनंद कुमार, शिवानि पांडेय, मनीषा राज, ऋतुराज चौधरी, हिमांशु कुमार तिवारी, विश्वजीत पांडेय, जयप्रकाश, अनूप सिंह, गोल्डन कुमार, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




