ऑटो की टक्कर में छह लोग जख्मी

Updated at : 05 Sep 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर में छह लोग जख्मी

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर सलथर-मलथर गांव के समीप बुधवार को दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो पर सवार जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. वहीं, […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर सलथर-मलथर गांव के समीप बुधवार को दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो पर सवार जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

वहीं, आंशिक रूप से जख्मी कई घायलों को आसपास के अस्पताल में पहुंचाया गया. घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विमलेश कुमार, शंकर कुमार, इसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी रामदुलार, इंद्रपुरा गांव निवासी भगवानो देवी, सोनपुरा गांव निवासी रमेश साह तथा मीना देवी जख्मी हो गयी.
घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद ऑटोचालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरा की तरफ से ऑटो जगदीशपुर की तरफ जा रही थी. वहीं, जगदीशपुर की तरफ से एक ऑटो आ रही थी. दोनों अनियंत्रित होकर सलथर-मलथर गांव के समीप आमने- सामने टक्कर हो गयी, जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन