आंधी-पानी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Updated at : 07 Aug 2019 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : मंगलवार को पूरे दिन भीषण गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर 5:30 बजे उस समय राहत मिली, जब तेज आंधी के साथ आसमान में बादलों का उमड़ना-घुमड़ना शुरू हुआ. वहीं झमाझम बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई. लगभग […]
विज्ञापन
आरा : मंगलवार को पूरे दिन भीषण गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर 5:30 बजे उस समय राहत मिली, जब तेज आंधी के साथ आसमान में बादलों का उमड़ना-घुमड़ना शुरू हुआ.
वहीं झमाझम बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई. लगभग 20 मिनट तक ही हुई बारिश से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी. सड़कों पर एक फुट से लेकर दो फुट तक पानी जमा हो गया. इससे पैदल यात्रियों सहित दो पहिया वाहनचालकों व चार पहिया वाहनचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
वर्षा से कृषि कार्य को होगा काफी लाभ : वर्षा से कृषि कार्य को काफी लाभ होगा .कई नहरों में पानी नहीं आने से धान की फसल सूख रही थी. वहीं जिन क्षेत्रों में नहर नहीं है, वहां भी धान की फसल में वृद्धि नहीं हो पा रहा था. वर्षा धान सहित अन्न खरीफ फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. इस कारण किसानों में खुशी का माहौल है.
वर्षा से बचने के लिए हांफते रहे लोग : अचानक आयी बारिश से सभी को परेशान हो गये. वर्षा से बचाव के लिए सड़कों पर लोग हांफते रहे. पैदल चलनेवाले दौड़कर दुकानों में व घरों के छज्जों के नीचे बचने का प्रयास कर रहे थे. वहीं कुछ लोग जल्दी से अपने घर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे. वाहनचालकों की स्पीड अचानक बढ़ गयी.
ताकि सड़कों पर पानी पसरने के पहले गंतव्य पर पहुंच जाया जाये. पकड़ी चौक से चंदवा मोड़ तक, चंदवा मोड़ से नयी पुलिस लाइन तक, पुरानी पुलिस लाइन, चौधरीयाना, स्टेशन से कृषि भवन तक, जज साहेब की कोठी से लेकर पकड़ी चौक तक ब्लॉक रोड, केजी रोड, सिंडिकेट, रामगढ़िया, भलुहीपुर, बाजार समिति सहित अन्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




