वीकेएसयू में छात्र संघ चुनाव नहीं होने से उठने लगे सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 6:30 AM
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अभी तक संपन्न नहीं होने से छात्र संगठनों के बीच बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. इसको लेकर विभिन्न दल के छात्रों ने कहा कि आधा साल से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा दूसरे छात्र संघ चुनाव के लिए आज […]
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अभी तक संपन्न नहीं होने से छात्र संगठनों के बीच बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. इसको लेकर विभिन्न दल के छात्रों ने कहा कि आधा साल से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय के द्वारा दूसरे छात्र संघ चुनाव के लिए आज तक बिगुल नहीं फूंका जा सका है.
छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विश्वविद्यालय में कोई सुगबुगाहट तक भी नजर नहीं आ रही है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए परीक्षा कैलेंडर को अपडेट किया जा रहा है.
सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने की योजना विश्वविद्यालय द्वारा बनायी जा रही है. लोकसभा चुनाव से पहले छात्र संघ को भंग किया गया था. कहा गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद छात्र संघ चुनाव का बिगुल फूंका जायेगा. चुनाव समाप्त हुए लगभग एक महीने से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसको लेकर आज तक कोई पहल नहीं की गयी है.
हालांकि छात्र संघ चुनाव को लेकर जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पूछा गया तो उनलोगों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए परीक्षा कैलेंडर को पटरी पर लाया जा रहा है. स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों से आवेदन लिये जा रहे हैं. जुलाई माह तक नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
अगस्त माह से इसके लिए वर्ग संचालन भी शुरू कर दिया जायेगा. दूसरी तरफ डिग्री भाग थ्री का भी 17 जुलाई तक रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जायेगा ताकि छात्र-छात्राएं पीजी में अपना दाखिला अगस्त माह तक पूरा करा सकें. स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद छात्र संघ चुनाव के लिए विवि द्वारा बिगुल फूंक दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










