बिलौटी की घटना के बाद सभी प्रखंडों में हो रही जांच
Updated at : 09 Jul 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है. इसको लेकर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की जांच बीडीओ कर रहे हैं. सोमवार को भी कई प्रखंडों में बीडीओ और स्थानीय थाना द्वारा विद्यालयों की […]
विज्ञापन
आरा : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है. इसको लेकर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की जांच बीडीओ कर रहे हैं. सोमवार को भी कई प्रखंडों में बीडीओ और स्थानीय थाना द्वारा विद्यालयों की जांच की गयी और छात्रों से बातचीत की गयी.
हालांकि सुरक्षा व्यवस्था अभी भी ज्यों का त्यों है. सूत्रों के अनुसार जांच के क्रम में कुछ प्रखंडों में पाया गया कि कस्तूरबा विद्यालयों में आने-जानेवाले लोगों की रजिस्टर में इंट्री नहीं है. वहीं जांचोपरांत पाया गया कि कई विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे खराब हैं.
हालांकि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को नहीं है. बता दें कि कुछ सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा जब बिलौटी गांव पहुंच कर जांच की गयी तो कई खामियां पायी गयीं.
विदित हो कि चार दिन पहले शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से छह छात्राओं के भागने का मामला प्रकाश में आया था, जिसको लेकर जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी.
बाद में जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो गया था. हालांकि वार्डेन द्वारा बिना अनुमति के दो महिलाओं को रखना और बिना नामांकन के छात्रों को विद्यालय में रखना वार्डेन के लिए महंगा पड़ गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वार्डेन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
छात्राओं ने लगाया था वार्डेन पर प्रताड़ना का आरोप : बिलौटी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से भागी दो छात्राओं ने वार्डेन पर प्रताड़ना से तंग आकर भागने की बात कही थी. हालांकि प्रशासन द्वारा गठित टीम ने जब जांच की तो पता चला कि जो छात्राएं भागी थीं, उनका नामांकन भी विद्यालय में नहीं हुआ.
अब प्रश्न यह उठता है कि किस आधार पर छात्राओं को तथा दो महिलाओं को विद्यालय में रखा गया था. इसके लिए साफ तौर पर वार्डेन और वहां का प्रबंधन जिम्मेदार है. हालांकि डीएम रौशन कुशवाहा द्वारा सख्त लहजे में आदेश दिया गया है कि अगर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में किसी प्रकार की अनियमितता पायी गयी तो सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार वहां के प्रबंधनकर्ता लोग होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




