भोजपुर : पुलिस ने की हवाई फायरिंग गुस्सायी भीड़ ने बरसाये पत्थर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने को घेरा चौरी के थानाध्यक्ष और एएसआइ सस्पेंड डीएम व एसपी ने स्थिति को संभाला आरा/सहार (भोजपुर) : पकड़ाये चोर पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने तथा टाल-मटोल करने पर लोग आक्रोशित हो गये और बुधवार को चौरी थाने का घेराव किया. लोगों ने चौरी के थानाध्यक्ष की […]
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने को घेरा
चौरी के थानाध्यक्ष और एएसआइ सस्पेंड
डीएम व एसपी ने स्थिति को संभाला
आरा/सहार (भोजपुर) : पकड़ाये चोर पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने तथा टाल-मटोल करने पर लोग आक्रोशित हो गये और बुधवार को चौरी थाने का घेराव किया. लोगों ने चौरी के थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे. इस पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस ने दर्जनों राउंड फायरिंग की.
इसके बाद लोग और आक्रोशित हो गये और पत्थर बरसाने लगे. दोनों ओर से जम कर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस एहतियात के तौर पर चौरी थाने के कई गांवों में कैंप कर रही है. हालांकि, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, एसपी सुशील कुमार ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा एसआइ सुभाष यादव को सस्पेंड कर दिया है.
इस घटना में पत्थरबाजी में सहार बीडीओ मनीष कुमार, दंगापार्टी के हवलदार बिंदेश्वरी सिंह, चौरी थाना के धर्मेंद्र कुमार, पुलिस केंद्र का शंभू कुमार ,छोटन कुमार, चालक मृत्युंजय कुमार ,होमगार्ड के जवान राम प्रधान सिंह ,लाठी पार्टी के जवान संजय कुमार सहित अन्य लोग जख्मी हो गये.
चोरी की बढ़ी घटनाओं से फूटा लोगों का गुस्सा
पिछले दो सप्ताह में चौरी थाना क्षेत्र के कई इलाकों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं. इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश था. लोगों का कहना है कि थाने को कई बार सूचना दी गयी, इसके बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
मंगलवार की रात चौरी थाना क्षेत्र के गंज गांव में ग्रामीणों ने चार युवकों को दो बाइकों के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, जिसमें पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लायी थी. पकड़े गये चोरों में बिहटा थाना क्षेत्र के लई निवासी रामाधार नट के पुत्र छोटे नट, बिहटा निवासी नीलन नट के पुत्र विकी कुमार, संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे निवासी रामाधार नट के पुत्र जितेंद्र कुमार, बेहरा निवासी हीरा नट के पुत्र राजेश नट के रूप में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




