स्कूलों व अन्य संगठनों ने भी कराया योग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कई विश्वविद्यालयों व अन्य कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. योग दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग शिक्षक कृष्णा देवी ने योगाभ्यास […]
विज्ञापन
आरा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कई विश्वविद्यालयों व अन्य कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. योग दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. योग शिक्षक कृष्णा देवी ने योगाभ्यास कराया. योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी.
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, भाई दिनेश, डॉ सविता रुंगटा, डॉ एसके रूंगटा, मिथिलेश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, अशोक कुमार शर्मा, हाकिम प्रसाद, सुरेश सिंह, सीडी शर्मा, कौशल विद्यार्थी, डॉ हरेंद्र पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, कुमार वीरेंद्र, ई धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र तिवारी, सूर्यकांत पांडेय, उदय प्रताप सिंह, डॉ प्रेम रंजन, डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, प्रेम पंकज ललन, अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे. वहीं एसबी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
अजय कुमार सिंह ने योग की प्रक्रिया को बताया व योगाभ्यास कराया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओपी अग्रवाल ,दिव्यांशु मिश्र ,अमित पांडेय, अजय सिंह, गोल्डन, अभिषेक सिंहा, सुधांशु मिश्र ,प्रिंस भारती ,आशीष पांडेय ,प्रशंसा, स्मृति, कर्दम ,मुनि आदि थे. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा स्टेशन प्रांगण में गेस्ट हाउस में योग दिवस मनाया गया.
इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी सहित काफी लोग उपस्थित थे. पतंजलि योग समिति द्वारा रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया व लोगों को योगाभ्यास कराया गया. जबकि 5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आरा, जगदीशपुर, बिहिया व चांदी में कैडेटों ने योग के मंत्र सीखे. इस अवसर पर कर्नल तरसेम सिंह ने योग से होनेवाले को लाभ बताया. 1128 कैडेटों ने अधिकारियों के साथ भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




