घर से चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

Updated at : 08 Jun 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
घर से चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

आरा/संदेश : विद्या भवन परिसर में कारगिल शहीद विद्यानंद सिंह यादव की 20 वीं पुण्यतिथि सह स्मृति सभा आयोजित की गयी. शहीद विद्यानंद सिंह यादव के चित्र पर ब्रिगेडियर ओपी यादव ने माल्यार्पण किया. वहीं शहीद के सम्मान में सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में […]

विज्ञापन

आरा/संदेश : विद्या भवन परिसर में कारगिल शहीद विद्यानंद सिंह यादव की 20 वीं पुण्यतिथि सह स्मृति सभा आयोजित की गयी. शहीद विद्यानंद सिंह यादव के चित्र पर ब्रिगेडियर ओपी यादव ने माल्यार्पण किया. वहीं शहीद के सम्मान में सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर ओपी यादव, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर जे एस बैंसला, सूबेदार मेजर शत्रुघ्न सिंह ने वीर चक्र देकर सम्मानित किया.

बता दें कि विद्यानंद सिंह देश की रक्षा करते हुए सात जून 1999 ऑपरेशन विजयी (कारगिल युद्ध ) के दौरान शहीद हो गये थे. विद्यानंद भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड अंतर्गत पनपुरा गांव के रहनेवाले थे.
उनकी स्मृति में ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. शुक्रवार को पनपुरा में विद्यानंद सिंह के बने स्मारक पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर युद्ध सेवा मेडल प्राप्त ओपी यादव, पत्नी कमलेश यादव, शहीद विद्यानंद की पत्नी पार्वती कुंवर, पुत्र शिवशंकर कुमार, रवि कुमार, बेटी सोनी सीता देवी, सेवानिवृत्त सूबेदार श्रीभगवान सिंह, सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश सिंह, शहीद विद्यानंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश दुबे सहित शहीदों के परिजनों ने माल्यार्पण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन