सोन नद से मिला महिला का शव, दर्ज हुई प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहार : स्थानीय पुलिस ने सहार पुल के समीप सोन नदी से 40 वर्षीया एक महिला के शव को बरामद किया. शव मिलने की सूचना पाकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे इकट्ठा हो गये. महिला की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के कोडरा निवासी विनोद मांझी […]
विज्ञापन
सहार : स्थानीय पुलिस ने सहार पुल के समीप सोन नदी से 40 वर्षीया एक महिला के शव को बरामद किया. शव मिलने की सूचना पाकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे इकट्ठा हो गये. महिला की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के कोडरा निवासी विनोद मांझी की 40 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी के रूप में की गयी, जिसमें मृतका के भाई इमादपुर निवासी प्रमोद मांझी के द्वारा स्थानीय थाने में मृतका के पति और सास पर मामला दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार लगभग 20 मई को कौशल्या देवी पति एवं सास से झगड़ा करके घर से गायब थी. इसकी खोजबीन के दौरान सहार में शव की सूचना पाकर प्रमोद मांझी के द्वारा शव की पहचान की गयी. पुलिस मामले को हत्या से भी जोड़कर देख रही है. जो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










