चूल्हे से निकली चिनगारी से लगी आग, फटा सिलिंडर, लाखों की संपत्ति जली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बड़हरा : बड़हरा प्रखंड की नेकनाम टोला पंचायत के लाला के टोला गांव में सोमवार की देर शाम चूल्हे की चिनगारी से निकली आग ने भयावह रूप धारण कर लिया, जिसके कारण घर में रखे सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना में आग लगने के कारण एक सिलिंडर फट गया, जिससे अफरातफरी का माहौल […]
विज्ञापन
बड़हरा : बड़हरा प्रखंड की नेकनाम टोला पंचायत के लाला के टोला गांव में सोमवार की देर शाम चूल्हे की चिनगारी से निकली आग ने भयावह रूप धारण कर लिया, जिसके कारण घर में रखे सामान जलकर खाक हो गया.
विज्ञापन
इस घटना में आग लगने के कारण एक सिलिंडर फट गया, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. अगलगी की इस घटना में घर में रखे आनाज, कपड़ा, नकदी सहित लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया.
बताया जा रहा है कि लाला टोला गांव में अवधेश राय व मुन्ना राय के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिनगारी से निकली आग ने सबकुछ जलाकर खाक कर दिया. हालांकि इनके घर के बगल में बरात आयी हुई थी. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया. काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
फफक कर रो पड़े किसान
श्रीरामपुर गांव के बधार में आग लगने से दर्जनों किसानों के फसल जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंचे पीड़ित किसानों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे. पीड़ित बार-बार भुखमरी के कगार पर खड़े होने की बात कर रहे थे तथा मुआवजे की मांग कर रहे थे. श्रीरामपुर निवासी किसान राजेश कुमार ने बताया कि मेरे चार बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गयी है.
अब परिवार को पालना कठिन होगा. बता दें कि जिले में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से किसान काफी परेशान हैं. किसानों का कहना है कि बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण उस रास्ते से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन