ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Updated at : 03 Apr 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

आरा : पूर्व मध्य रेलवे के कारीसाथ स्टेशन के सामीप एक अज्ञात व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर रेल थाना पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शव का फोटो पुलिस फाइल में रखा गया है, ताकि […]

विज्ञापन

आरा : पूर्व मध्य रेलवे के कारीसाथ स्टेशन के सामीप एक अज्ञात व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर रेल थाना पुलिस ने शव को बरामद किया. पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शव का फोटो पुलिस फाइल में रखा गया है, ताकि भविष्य में परिजनों के आने पर पहचान कराई जा सके.

पुलिस सूत्रों के अनुसार कारीसाथ डॉउन लाइन पर मंगलवार को नान स्टॉप ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद आधा घंटा तक डॉउन लाइन पर परिचालन लगभग ठप रहा.
ट्रैक से शव हटाने के बाद डाउन लाइन का परिचालन शुरू हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. पुलिस ने दाह-संस्कार के लिए शव को लावारिस सेवा केंद्र के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन