90 हजार छीनकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के
पीरो : शहर के सासाराम रोड से मंगलवार की दोपहर बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार उचक्कों ने 90 हजार रुपयों से भरे बैग छीन कर बाइक से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पीरो के मिल्की निवासी मो अदालत खान मंगलवार को एसबीआइ की स्थानीय शाखा से 90 हजार […]
पीरो : शहर के सासाराम रोड से मंगलवार की दोपहर बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार उचक्कों ने 90 हजार रुपयों से भरे बैग छीन कर बाइक से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पीरो के मिल्की निवासी मो अदालत खान मंगलवार को एसबीआइ की स्थानीय शाखा से 90 हजार रुपये निकालने के बाद पैसे बैग में लेकर जा रहे थे.
बैंक से निकलने के बाद अदालत खान और उनके एक सहयोगी बाइक पर सवार होकर बीएसएस काॅलेज गेट के समीप एक ईंट भट्ठा मालिक के पास जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बाइक सवार उचक्के उनके पीछे लग गये. बाइक सवार अदालत खान जैसे ही काॅलेज गेट के समीप पहुंचे, उचक्कों ने झटके से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. जब तक अदालत खान और उनके सहयोगी कुछ समझ पाते, पीड़ित ने इस मामले में पीरो थाने में लिखित शिकायत दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए