आरा : शाहपुर नपं अध्यक्ष पर फायरिंग, विरोध में पुलिस पर पथराव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 9:03 AM

विज्ञापन

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा- शाहपुर रोड पर शाहपुर गैस एजेंसी के समीप मंगलवार की शाम तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर चढ़कर गोलियां चलायीं, जिसमें अध्यक्ष बाल- बाल बच गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को अंजाम देने के […]

विज्ञापन

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा- शाहपुर रोड पर शाहपुर गैस एजेंसी के समीप मंगलवार की शाम तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर चढ़कर गोलियां चलायीं, जिसमें अध्यक्ष बाल- बाल बच गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी.

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले. नगर पंचायत अध्यक्ष वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू के अनुसार लगभग 10 राउंड फायरिंग की गयी है, जिसमें वह बाल-बाल बच गये. अपराधियों ने उनके घर के दरवाजे के समीप अंधाधुंध फायरिंग की. घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने शाहपुर गैस एजेंसी के समीप सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

घटना की सूचना पाकर शाहपुर थाना पुलिस जाम हटाने गयी तो आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गयी, जिसके कारण पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा. घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर एसडीपीओ सह एएसपी डॉ मंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने- बुझाने लगे.

आक्रोशित लोगों ने शाहपुर थाना अध्यक्ष मनिंदर कुमार को हटाने की मांग की. काफी मशक्कत के बाद एएसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ. लगभग एक घंटे तक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन