शौच के लिए घर से बाहर गयी 14 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म

आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव में एक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता द्वारा मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि किसकोली गांव की 14 वर्ष की नाबालिग लड़की शौच करने […]
आरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी गांव में एक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता द्वारा मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि किसकोली गांव की 14 वर्ष की नाबालिग लड़की शौच करने के लिए घर से बाहर गयी हुई थी. तभी गांव का एक युवक उसे जबरन खींच कर उसके मुंह काला किया.
घर पहुंच कर पीड़िता ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे. गांव के ही छोटन यादव के पुत्र राजू यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं, लड़की के मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




