ट्रेन से गिरकर राजद नेता की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

आरा : दानापुर रेलखंड जमीरा रेलवे स्टेशन के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर राजद नेता की मौत हो गयी. घटना के बाद कोहराम मच गया. घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान राजद नेता अचल राय के रूप में की […]

विज्ञापन

आरा : दानापुर रेलखंड जमीरा रेलवे स्टेशन के समीप पैसेंजर ट्रेन से गिरकर राजद नेता की मौत हो गयी. घटना के बाद कोहराम मच गया. घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान राजद नेता अचल राय के रूप में की गयी, जो जमीरा गांव निवासी स्व रामजी राय के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि राजद नेता अपने गांव से आरा आ रहे थे. इसी क्रम में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गये और बुरी तरह जख्मी हो गये,

आपके शहर में

विज्ञापन

जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर राजद की कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गये. घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. पति की मौत के बाद मृतक की पत्नी अनिता देवी का रो- रो कर बुरा हाल है. मृतक को दो लड़की सोनाली और शिवानी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन