जलजमाव को लेकर लोगों ने केंद्रीय मंत्री का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन

सांसद के दो दिनों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम आरा : जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ वार्ड नंबर 43 सर्वोदय नगर मुहल्ले के लोग विगत एक माह में जलजमाव से परेशान है. नगर निगम इस मामले में लापरवाह है. इसी से गुस्साये लोगों ने सोमवार को सड़क पर उतर कर अपना […]

विज्ञापन

सांसद के दो दिनों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ जाम

आपके शहर में

विज्ञापन
आरा : जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ वार्ड नंबर 43 सर्वोदय नगर मुहल्ले के लोग विगत एक माह में जलजमाव से परेशान है. नगर निगम इस मामले में लापरवाह है. इसी से गुस्साये लोगों ने सोमवार को सड़क पर उतर कर अपना गुस्से का इजहार किया और सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वहां से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व स्थानीय सांसद राज कुमार सिंह गुजर रहे थे. उन्हें भी लोगों ने रोक लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. बाद में उनके द्वारा दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ.
लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गयी. बाद में लोगों ने जाम हटा दिया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ. बताया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 सर्वोदय नगर के लोग जलजमाव से लगातार परेशान हैं. सोमवार को लोगों के सब्र का बांध आखिर टूट गया और वो सड़क पर उतर आये.
लोगों का कहना था कि वो गत एक महीने से जलजमाव से काफी परेशान हैं. बार-बार स्थानीय वार्ड पार्षद और नगर निगम के नगर आयुक्त से कई बार शिकायत की गयी लेकिन उसका असर नहीं हुआ. जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी जिसके कारण उनलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर लोगों ने अपना गुस्सा नगर निगम के खिलाफ दिखाया. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने दो दिनों के भीतर जलजमाव की स्थिति से निजात दिलाने का वादा किया, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन