व्यवसायी से रंगदारी मामले में चार गिरफ्तार

पीरो : पीरो के किराना व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता से फोन पर रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर पुत्र के अपहरण तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, जिसकी […]
पीरो : पीरो के किराना व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता से फोन पर रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर पुत्र के अपहरण तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, जिसकी तलाश जारी है.
इस मामले में गिरफ्तार जितौरा बाजार निवासी शंभु कुमार व गोलू कुमार मोबाइल फोन दुकानदार बताये जा रहे हैं, जबकि हाटपोखर निवासी अनुराग कुमार व पीरो निवासी सरोज कुमार की रंगदारी मांगने में संलिप्तता बतायी जा रही है. हाटपोखर निवासी अनुराग कुमार व मोबाइल दुकानदार शंभु को पुलिस ने गत शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद पूरे मामले का उद्भेदन संभव हो पाया. उक्त मामले के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस टीम में पीरो थानाप्रभारी जनमेजय राय, सिकरहटा थानाप्रभारी धनंजय कुमार पांडेय, एसआई सुरेंद्र शर्मा, दिनेश पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










