नदी में डूबने से युवक की मौत आक्रोशितों ने जाम की सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महिला पर हमले के खिलाफ आज होगा प्रतिवाद मार्च : इंदु सिंह सूबे में महिलाओं, दलितों व अल्पसंख्यकों के ऊपर सामंती गिरोहों का हमला बढ़ा : सुदामा प्रसाद आरा : बिहिया में हुए बवाल के बाद भाकपा माले और ऐपवा की जांच दल बिहिया के दामोदरपुर का दौरा किया. जांच दल में भाकपा माले तरारी […]
विज्ञापन
महिला पर हमले के खिलाफ आज होगा प्रतिवाद मार्च : इंदु सिंह
आपके शहर में
विज्ञापन
सूबे में महिलाओं, दलितों व अल्पसंख्यकों के ऊपर सामंती गिरोहों का हमला बढ़ा : सुदामा प्रसाद
आरा : बिहिया में हुए बवाल के बाद भाकपा माले और ऐपवा की जांच दल बिहिया के दामोदरपुर का दौरा किया. जांच दल में भाकपा माले तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, ऐपवा जिला सचिव इंदु सिंह, ऐपवा नेत्री संगीत सिंह, आइसा राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन, भाकपा माले बिहिया प्रखंड सचिव उत्तम प्रसाद, हरेंद्र सिंह, पानालाल शामिल थे. बिहिंया में महिला को निर्वस्त्र कर सरे बाजार घूमाने व मारपीट की घटना की कड़ी निंदा व्यक्त करते हुए ऐपवा जिला सचिव इंदु सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर से बिहिया तक सरकार के संरक्षण में ही नहीं सहयोग से महिलाओं पर हिंसा, बलात्कार, हत्या की लगातार घटनाएं बढ़ी हैं. जिले में भी आपराधिक,
सांप्रदायिक- सामंती , उन्मादी गिरोहों पर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह फेल है. इस अमानवीय घटना के खिलाफ कल आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा. इस दौरान तरारी विधायक व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुदामा प्रसाद ने कहा कि नीतीश – मोदी राज्य में सामंती- सांप्रदायिक ताकतें बेलगाम हो चुकी हैं. इस पूरी घटना में जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है. उन्मादी तत्वों द्वारा चार घंटों तक पुलिस की मौजूदगी में महिला को घुमाया जा रहा था पुलिस मूकदर्शक बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन