पीरो में ओडीएफ व नल जल योजना की डीएम ने की समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 4:33 AM
पीरो : पीरो प्रखंड अंतर्गत छवरही जंगल महाल पंचायत के पसौरटोला गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत चल रहे हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन व ओडीएफ अभियान की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी संजीव कुमार बुधवार को खुद दलबल के साथ यहां आ पहुंचे. इस दौरान पंचायत के वार्ड नंबर 15 […]
पीरो : पीरो प्रखंड अंतर्गत छवरही जंगल महाल पंचायत के पसौरटोला गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत चल रहे हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन व ओडीएफ अभियान की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी संजीव कुमार बुधवार को खुद दलबल के साथ यहां आ पहुंचे. इस दौरान पंचायत के वार्ड नंबर 15 में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बन रहे शौचालय का जायजा घर घर जाकर जिलाधिकारी व उपविकास आयुक्त द्वारा लिया गया. समीक्षा के दौरान पाया गया कि यहां 162 घरों में शौचालय निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध 136 घरों में शौचालय निर्माण कराया गया है. जबकि यहां कुल 100 जीविका दीदियों में से 96 ने अपने घरों में शौचालय निर्माण करा लिया है.
वहीं गांव में हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने यहां इस योजना के तहत करायी गयी बोरिंग व पाइप बिछाने के कार्य का अवलोकन किया. यहां बिछायी गयी पाइप की क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पाइप का सेंपल लेकर जांच का आदेश डीडीसी को दिया.
गांव के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय युवाओं से युवा कौशल विकास कार्यक्रम व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी ली. पूछताछ के दौरान युवकों व इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा बताया गया कि उन्हें विद्यालय में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. इस पर भड़के जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन बंद कर कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ सुशील कुमार, बीईओ नूतन सिन्हा, सीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










