ePaper

बिहार : भोजपुर में पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर चार लाख रुपये लूटे

Updated at : 16 Jul 2018 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भोजपुर में पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर चार लाख रुपये लूटे

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के नगर थाना अंतर्गत दांगी मुहल्ला ​स्थित सोना किसान पेट्रोल पंप से नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने आज सुबह तीन लाख 96 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चलते बने. पंप कर्मचारियों के मुताबिक सभी कर्मचारी पेट्रोल पंप कार्यालय में सो रहे थे. […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के नगर थाना अंतर्गत दांगी मुहल्ला ​स्थित सोना किसान पेट्रोल पंप से नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने आज सुबह तीन लाख 96 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से चलते बने.

पंप कर्मचारियों के मुताबिक सभी कर्मचारी पेट्रोल पंप कार्यालय में सो रहे थे. तभी अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया. अपराधियों ने कर्मचारियों के बेड के चादर से उन्हें बांध दिया. हथियार के बल पर लूटपाट के बाद उन्हें कार्यालय में बाहर से बंद कर फरार हो गये. इस दौरान अपराधियों ने कार्यालय में रखे करीब 4 लाख रुपये लूट लिए. कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह खुद को बंधन से मुक्त कर कार्यालय में रखे मोबाइल से पेट्रोल पंप मालिक दिलीप आर्य को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकाला.

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि लुटेरे संख्या में चार थे. उन्होंने कल देर रात के बाद करीब दो बजे हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया. पेट्रोल पंप में तैनात तीन कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर पंप के कैश बॉक्स में रखी नकदी लूट ली. उन्होंने बताया कि फरार होने से पहले अपराधियों ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सीसीटीवी को ठीक करवाया जा रहा है और अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन