दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर लाखों की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:09 AM
पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तार गांव में बीती रात्रि रासबिहारी सिंह के घर का दरवाजा तोड़ अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकदी के अलावा कीमती जेवर और कपड़े चोरी कर वहां से फरार हो गये. घर के लोगों को चोरी की घटना […]
पीरो : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तार गांव में बीती रात्रि रासबिहारी सिंह के घर का दरवाजा तोड़ अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकदी के अलावा कीमती जेवर और कपड़े चोरी कर वहां से फरार हो गये. घर के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई. पीड़ित गृहस्वामी रासबिहारी सिंह के अनुसार बुधवार की रात्रि उनके परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. देर रात अज्ञात चोर घर के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गये.
इसके बाद चोरों ने घर के एक कमरे में रखे एक लाख रुपये नकद और जेवर तथा कीमती कपड़ों से भरा सूटकेस चोरी कर वहां से फरार हो गये. गुरुवार की सुबह जब गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्य जगे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई. सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में चोरी गया सूटकेस टूटा हुआ पाया गया है. इस मामले में रासबिहारी सिंह की ओर से अगिआंव बाजार थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.
मारपीट के मामले में एक को जेल
पीरो : हसन बाजार ओपी की पुलिस ने ओपी क्षेत्र के कातर निवासी शिवजी पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित थाने में दर्ज मारपीट के एक मामले में वांछित था.
रुपये लेकर भाग रहा उचक्का पकड़ाया
शाहपुर : उच्चके के चपल के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छिनतई के रुपये प्राथमिकी दर्ज होने के पूर्व ही बरामद कर लिया. साथ ही उचक्के को ही गिरफ्तार कर लिया. हुआ यूं कि बुधवार की रात शाहपुर में त्रिपुरारी लाल के घर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपांति गांव से बरात आयी थी. दूल्हे के पिता जगरनाथ श्रीवास्तव रात के करीब 11 बजे अपने एक वृद्ध सहयोगी के साथ शाहपुर ब्लॉक स्थित जनवासे से लड़की के घर जा रहे थे. इसी बीच शाहपुर रेफरल अस्पताल के आगे उन्हें धक्का मारकर रुपये से भरा बैग छीन कर एक उचक्का भाग निकला, लेकिन भागने के क्रम में उचक्के की चप्पल छूट गयी.
इधर घटना के बाद दूल्हा सहित सभी बराती थाने के चले गये. थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत एवं एसआई अमरेंद्र कुमार ने त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और उचक्के की चपल को लेकर गुरुवार सुबह एक फुटपाथी दुकानदार से चप्पल के बारे पूछताछ की. दुकानदार ने बताये गये क्लू के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने पूछताछ के क्रम में जैसे ही थोड़ी सख्ती बरती गयी कि उसने घटना के बारे सब कुछ बता दिया. पुलिस ने उसके द्वारा बताये स्थान से मिट्टी खोदकर छिनतई के रुपये करीब 21 हजार बरामद कर लिया. इस संबंध में पीड़ित जगरनाथ श्रीवास्तव के बयान पर शाहपुर के ही विकास डोम पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










