वृद्ध को चरपहिया वाहन ने रौंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हुई मौत मुकदमे को लेकर आये थे पीरो, इसी बीच हुई घटना पीरो : हसनबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत रसौली मोड़ से रसौली गांव की ओर जाने वाले लिंक पथ पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक चारपहिया वाहन ने पैदल अपने गांव की ओर जा रहे […]
विज्ञापन
इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हुई मौत
विज्ञापन
मुकदमे को लेकर आये थे पीरो, इसी बीच हुई घटना
पीरो : हसनबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत रसौली मोड़ से रसौली गांव की ओर जाने वाले लिंक पथ पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक चारपहिया वाहन ने पैदल अपने गांव की ओर जा रहे शिवजी सिंह नामक एक 60 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया. घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार होने में सफल रहा. रसौली निवासी स्व रामपूजन सिंह के 60 वर्षीय पुत्र शिवजी सिंह गुरुवार को किसी मुकदमे के सिलसिले में पीरो अनुमंडल न्यायालय में आये हुए थे. यहां अपना काम निबटाने के बाद करीब नौ बजे बस से रसौली मोड़ पहुंचे और वहां से पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने शिवजी सिंह को कुचल दिया. घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया.
इधर, घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग गंभीर रूप से जख्मी शिवजी सिंह को इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित करुणा अस्पताल ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जख्मी को वाराणसी रेफर कर दिया. जख्मी शिवजी सिंह के परिजन जख्मी को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन