Bhagalpur news कहलगांव रेलवे स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय व शौचालय बंद

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news कहलगांव रेलवे स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय व शौचालय बंद

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बने महिला प्रतीक्षालय में महीनों से ताला लटका है

विज्ञापन

मृत्युंजय कुमार, कहलगांव

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बने महिला प्रतीक्षालय में महीनों से ताला लटका है, जिससे महिला यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हो रही है, जो रोज़ाना कहलगांव आती-जाती हैं.

छात्राओं को हो रही समस्या

प्रतिदिन पढ़ाई करने कहलगांव आने वाली छात्राएं अंजलि कुमारी, मधु कुमारी, प्रीति कुमारी और जानकी कुमारी ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ट्रेन से आती हैं शाम 4 से 4:30 बजे के बीच घर लौटती हैं. इस दौरान उन्हें कई बार प्रतीक्षालय और शौचालय की जरूरत होती है, लेकिन एक नंबर प्लेटफार्म पर कहीं भी महिला शौचालय की सुविधा नहीं है. महिला प्रतीक्षालय में शौचालय तो है, लेकिन वह हमेशा बंद रहता है. छात्राओं को जब उन्हें शौचालय जाना होता है, तो उन्हें परेशानी होती है.

मरीजों को भी हो रही परेशानी

शिवनारायणपुर से इलाज कराने आयी मंजू देवी और पीरपैंती से आयी शबीना ने भी इस समस्या पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर न तो शौचालय की सुविधा है और न ही महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय खुला रहता है. महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है.

प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय भी रहता है हमेशा बंद

महिला प्रतीक्षालय के अलावा प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय भी हमेशा बंद रहता है. यात्रियों का कहना है कि उन्होंने इसे कभी खुलानहीं देखा. जेनरल वेटिंग रूम भी अमृत भारत योजना के तहत तोड़ दिया गया है, जिससे यात्रियों को बैठने के लिए कोई उचित स्थान नहीं मिल रहा है.

रेलवे प्रशासन पर उठ रहे सवाल

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि वह मासिक टिकट के रूप में रेलवे को शुल्क दे रहे हैं, तो सुविधाएं भी मिलनी चाहिए. महिला प्रतीक्षालय व शौचालय जल्द खोला जाए. स्टेशन पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन