विधवा महिला ने जोगसर थाना में दर्ज कराये दो केस

Updated:
विज्ञापन

विधवा महिला ने दर्ज कराया दो केस

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ महंथ लेन स्थित दुर्गास्थान के पास रहनेवाली सरोज देवी ने जोगसर थाना में आवेदन देकर दो अलग-अलग केस दर्ज कराया है. दर्ज करायी गयी पहली प्राथमिकी में उन्होंने अपने देवर, देवरानी, ननद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध विगत 12 अप्रैल को उनके घर में घुस कर गाली गलौज करने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है. उनके रुपये और गले से सोने का चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि वह विधवा है. उसकी सहायत के लिए कोई नहीं है. दर्ज करायी गयी दूसरे प्राथमिकी में उन्होंने अपने देवर सुबोध राय, देवरानी प्रतिभा देवी, हरिओम वर्मा, राज आनंद, ऋषभ जैन आदि के विरुद्ध उनकी जमीन को हड़पने के उद्देश्य से धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री करने और कराने का आरोप लगाया है. दिये गये दोनों ही आवेदनों के आधार पर जोगसर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उक्त महिला विगत एक माह से उनकी संपत्ति को हड़पे जाने की शिकायत लेकर थाना से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालय तक शिकायत की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन