भागलपुर में काले बादल देखकर जगी बारिश की उम्मीद, जानें आज बरसेंगे मेघ या नहीं?
सांकेतिक तस्वीर
भागलपुर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल. काले बादल छाए पर बारिश नहीं हुई. लोगों को गर्मी से बेहाल.
भागलपुर : मौसम विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ओर से गरज के साथ बारिश की संभावना जताये जाने के बावजूद भागलपुर में मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है. आसमान में दिनभर काले बादल छा रहे हैं और बीच-बीच में बादलों की गरज भी सुनाई दे रही है, लेकिन शहर के अधिकांश हिस्सों में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है. कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, जबकि कई इलाकों में लोग बारिश का इंतजार करते रह गये.
काले बादल छाये, लेकिन बारिश का इंतजार
सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. बादल देखकर लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी. मौसम के इस बदलाव का असर शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी अलग-अलग नजर आया. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य इलाकों में सिर्फ बादल और गरज ही सुनाई दी.
सुबह से ही बढ़ने लगती है गर्मी
बारिश नहीं होने और सूरज निकलने के बाद गर्मी बढ़ने लगती है. सुबह की पहली धूप के साथ ही उमस महसूस होने लगती है. दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को उम्मीद है कि बादल गरजने के साथ इस बार अच्छी बारिश हो, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिले.
रात आठ बजे के बाद हवा बदल रही मौसम का मिजाज
दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को रात में कुछ राहत मिल रही है. करीब रात आठ बजे के बाद हवा चलने से मौसम में ठंडापन महसूस होने लगता है. ठंडी हवा के कारण रात का मौसम खुशनुमा हो जाता है और लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है.
रात के समय चलने वाली हवा से ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ठंड के मौसम की आहट शुरू हो गयी हो. अक्टूबर नजदीक आने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव की उम्मीद है. हालांकि दिन में गर्मी और रात में ठंडक के इस अंतर से फिलहाल भागलपुर का मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए