IIIT भागलपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 को, 262 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री : पांच मेडल से सम्मानित होंगे मेधावी

Updated:
विज्ञापन

ट्रिपल आइटी का भवन  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIIT भागलपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा. 262 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी, जिनमें 1 प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल भी शामिल है. मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े.

विज्ञापन

भागलपुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) भागलपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा. समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. इसमें संस्थान के कुल 262 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, एक चेयरमैन गोल्ड मेडल और तीन डायरेक्टर्स मेडल से सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े होंगे मुख्य अतिथि

संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. BELTRON के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर, आइएएस विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, NOKIA के यूनिवर्सिटी रिलेशन से जुड़े वरुण गोयल और एनटीपीसी कहलगांव के प्लांट हेड रविंद्र शर्मा विशेष अतिथि होंगे.

IIIT भागलपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक खड़े समारोह की अध्यक्षता करेंगे और विद्यार्थियों को अध्यक्षीय संबोधन देंगे.

246 बीटेक और 15 एमटेक विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

दीक्षांत समारोह में 2022-26 बैच के 246 बीटेक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. इसके अलावा 2023-26 और 2024-26 बैच के 15 एमटेक विद्यार्थी भी उपाधि प्राप्त करेंगे. गणित विभाग के एक पीएचडी शोधार्थी को पीएचडी की डिग्री दी जायेगी.

संस्थान के निदेशक ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और पूरे IIIT भागलपुर परिवार के लिए गौरव का अवसर है. राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से डिग्री हासिल करना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है.

पारंपरिक परिधान में नजर आयेंगे विद्यार्थी

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी निर्धारित पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे. छात्र घुटने तक की लंबाई वाले पूरी आस्तीन के क्रीम रंग के कुर्ते और स्ट्रेट फिट सफेद पायजामे में नजर आयेंगे. छात्राएं लाल बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी पहनेंगी, जिसके आंचल पर मधुबनी पेंटिंग की छपाई होगी.

संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों को निर्धारित परिधान के साथ भागलपुरी अंगवस्त्र भी उपलब्ध कराया जायेगा.

शाम को होगा एलुमिनाई मीट

दीक्षांत समारोह के बाद शाम सात बजे से एलुमिनाई मीट का आयोजन होगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और पैनल डिस्कशन होंगे. कार्यक्रम के दौरान डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और संस्थान के पूर्व छात्रों को संवाद का अवसर मिलेगा. साथ ही पूर्व छात्रों का संस्थान के साथ जुड़ाव मजबूत करने पर भी जोर रहेगा.

यह भी जानें : भागलपुर में सोना-चांदी के भाव स्थिर, तिलहन में तेजी : जानें चना-अरहर से कतरनी चावल तक के रेट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन