बैंड पार्टी के साथ निकली मतदाता जागरूकता रैली

लोकसभा चुनाव में भागलपुर के सभी मतदाता मतदान करे, इसके लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में गुरुवार सुबह समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.
भागलपुर. लोकसभा चुनाव में भागलपुर के सभी मतदाता मतदान करे, इसके लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में गुरुवार सुबह समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें शहरी क्षेत्र के सभी बैंड पार्टी, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, जीविका दीदियां व स्कूली बच्चे शामिल हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीएम व अन्य अधिकारी भी रैली के साथ चले. रैली समाहरणालय परिसर से घंटाघर, खलीफाबाग चौक होते हुए कोतवाली थाना तक गयी. सभी बैंड पार्टी द्वारा देशभक्ति गीत से शहर को गुंजयमान कर दिया. बैंड पार्टी को लाने में कोतवाली थाना प्रभारी ने अहम भूमिका निभायी. रैली को डीएम ने संबोधित किया. उन्होंने भागलपुर के सभी मतदाताओं से शुक्रवार को अपने घरों से निकलने और मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर हर संभव सुविधा की व्यवस्था की गयी है. बैठने के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. पेयजल की व्यवस्था है. लिहाजा मतदान जरूर करें. मतदान का समय सुबह 7:00 से संध्या 6:00 तक का है. किसी भी समय मतदान कर सकते हैं. अपील है कि पहले मतदान फिर जलपान. इस मौके पर उपविकास आयुक्त कुमार अनुराग, जन संपर्क के संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक जीविका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला प्रोग्राम अधिकारी, स्थापना शिक्षा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




